हैलोवीन क्या है और क्यों मनाते है हैलोवीन जानिए हैलोवीन का रहस्य व कहानी

 

हैलोवीन क्या है ? और क्यों मनाते है हैलोवीन ? जानिए हैलोवीन का रहस्य व कहानी और हैलोवीन मनाने का इतिहास 

हैलोवीन क्या है और क्यों मनाते है हैलोवीन जानिए हैलोवीन का रहस्य व कहानी

आपने देखा होगा दिसंबर की आखिरी तारीख आते-आते लोग अजीब से कपड़े और भूतों वाले डरावने मास्क पहनने लगते है। पूरा टीवी,सोशल मीडिया, फेसबुक, व्हाट्सप्प हैलोवीन के ग्रीटिंग्स और विशेस भरा हुआ रहता है। चलिए आज के इस आर्टिकल में हम जानते है हैलोवीन के बारे में। 

Halloween कब मनाया जाता है ?


हैलोवीन हर साल के 31 दिसंबर को मनाया जाता है, मतलब आल सेंटस ईव के एक दिन पहले शाम को और आल सेंटस ईव 1 नवंबर को मनाया जाता है। 

हैलोवीन Date in 2021 ? 2021 में हेलोवीन कब है ?


हैलोवीन 31 अक्टूबर 2021 Sunday को मनाया जायेगा। 

हैलोवीन मनाने के पीछे का इतिहास और कहानी क्या है ?


दोस्तों हैलोवीन वैसे तो पूरी दुनिया में मनाया जाने लगा है लेकिन ये मूल रूप से सेल्टिक लोगों का त्यौहार है। सेल्टस लोग मुख्यतः यूरोप के निवासी थे जो आयरलैंड, ब्रिटनी, वैल्स, स्कॉटलैंड और कॉर्नवाल नामक शहरों के रहने वाले थे। यह दिन सेल्टिक कैलेंडर और उनकी फसल का आखिरी दिन होता है और माना जाता है कि इसी दिन उनके पूर्वजों की आत्माएं धरती पर आती है जिसकी ख़ुशी में और उनकी शांति के लिए भी ये त्यौहार मनाया जाता है। पहली बार सोलहवीं शताब्दी में पहली बार हैलोवीन शब्द सुनने में आया था। 

Jack-o-lantern क्या है ?


जैसा ऊपर बताया गया कि इसी दिन उनके पूर्वजों की आत्माएं धरती पर आती है जिसकी ख़ुशी में भी ये त्यौहार मनाया जाता है लेकिन अच्छी आत्माओं साथ-साथ कुछ बुरी आत्माएं भी आती है जिनको भगाने और डराने के लिए Jack-o-lantern बनाया जाता है। 

Jack-o-lantern कैसे बनाया जाता है ?


Jack-o-lantern बनाने के लिए कद्दू के अंदर का गूदा निकाल लिया जाता और उसमें डरावने मुँह,कान,नाक और आँखें बनाई जाती है और उसके अंदर एक मोमबत्ती रख दी जाती है। जिससे वह बहुत ही भयानक और डरावना लगता है। इस जैक-ओ-लैंटर्न को घर बाहर और पेड़ों पर लटका दिया जाता है और घर ले लोग व आस-पास के लोग डरावने कपड़े और मास्क पहनकर बुरी आत्माओं को डराते है। हैलोवीन के बाद इस Jack-o-lantern को मिट्टी के अंदर दबा दिया जाता है या मिट्टी में दफना दिया जाता है और आपस में मिठाई और चॉकलेट बांटी जाती है व घरों में जाकर ट्रिक या ट्रीट पूछा जाता है। 

हैलोवीन कैसे मनाया जाता है ?

जैसा हमने ऊपर बताया इस दिन लोग और बच्चे डरावनी पोशाक, डरावने चेहरे बनाते है, कई प्रकार के खेल आयोजित किये जाते है, स्वादिष्ट व्यंजन है व घरों में जाकर ट्रिक और ट्रीट पूछा जाता है और जैक-ओ-लैंटर्न बनाया जाता है। 

वैसे तो ईसाई समुदाय द्वारा इस त्यौहार को पूरी दुनिया में मनाया जाता है लेकिन हमारे भारत के भी कुछ बड़े शहरों में ये परंपरा शुरू हो गयी है। बाजारों, माल, दुकानों को हैलोवीन स्टाइल में सजाया जाता है जिससे ग्राहक भी आकर्षित होते है। 

 ये भी पढ़ें - 




Susheel Tiwari

I am a hindi content writer and i am writing for many hindi blogs and i love to help people in hindi .

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post