NATO kya hai hindi mein | नाटो क्या है ? और नाटो में कौन-कौन से देश शामिल है ?

लगातार आप न्यूज़ चैनल और सोशल मिडिया पर नाटो के बारे में सुनते रहते है और अक्सर अंतराष्ट्रीय राजनीति में भी नाटो NATO की चर्चा होती रहती है। तो आज का हमारा आर्टिकल नाटो क्या है हिंदी में ? और नाटो में कौन-कौन से देश शामिल है ? इस विषय पर आधारित है। हम सभी बिंदुओं पर चर्चा करेंगे। 
{tocify} $title={Table of Contents}
What Is NATO In Hindi | नाटो क्या है ? और नाटो में कौन-कौन से देश शामिल है ?

नाटो का पूरा नाम क्या है ? | NATO का Full Form क्या है ?


नाटो (NATO) का पूरा नाम "North Atlantic Treaty Organization" है अर्थात "उत्तरी अटलाण्टिक सन्धि संगठन" कहलाता है।  


नाटो क्या है in Hindi?


आपको बता दें NATO एक सैन्य संगठन है और जितने देश इसमें शामिल हुए है सभी का आपस में एक सैन्य गठबंधन है। संगठन, इसमें शामिल हुए सभी देशों की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेता है। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सोवियत संघ की सेनाएं पूर्वी यूरोप में थी और सोवियत संघ ने अपनी सेनाओं को वहाँ से हटाने का मना कर दिया और वहां पर साम्यवाद शासन व्यवस्था लाने का प्रयास करने लगे। लेकिन अमेरिका इसके पक्ष में नहीं था और उसने साम्यवादी विरोधी नारा लगाया और यूरोपीय देशों को एक ऐसे संगठन के निर्माण के लिए राजी कर लिया जो सभी यूरोपीय देशों की सुरक्षा कर सके और सभी देश इसीलिए भी राजी हो गए क्यूंकि उन्हें युद्ध में आर्थिक और व्यापारिक नुकसान उठाना पड़ा इसलिए उन्हें अमेरिका जैसे बड़े देश से उम्मीद थी इस तरह अमेरिका द्वारा नाटो के गठन का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया गया। 


नाटो का गठन या स्थापना कब हुई थी ?


NATO का गठन या स्थापना 4 अप्रैल 1949 को हुई। 

NATO का मुख्य कार्यालय कहाँ पर स्थित है ?


नाटो का मुख्य कार्यालय बेल्जियम की राजधानी  ब्रुसेल्स में है। 

नाटो का प्रमुख उद्देश्य क्या था ?


नाटो पहले तो केवल एक राजनैतिक संगठन मात्र था और इसका उद्देश्य सोवियत संघ के दायरे को कम और कमजोर करना था लेकिन फिर नाटो के उद्देश्य बढ़कर यूरोपीय देशों को संगठित करना, युद्ध के समय सदस्य देशों की मदद करना, साम्यवाद का विरोध करना आदि। 


NATO में कितने देश है?


6 फरवरी 2019 को मेसोडोनिया को मिलाकर अब तक 30 सदस्य देश हो गए है। 

क्या भारत नाटो का सदस्य है?


नहीं भारत नाटो का सदस्य देश नहीं 

वर्तमान में नाटो में कितने सदस्य देश शामिल है? 


वर्तमान में नाटो में 30 सदस्य देश शामिल है।

नाटो का सबसे प्रमुख अंग कौन सा है?


परिषद नाटो का सबसे प्रमुख अंग होता है और साल में एक बार इसकी बैठक होती है। इसका निर्माण और संचालन राज्य के मंत्रियों द्वारा किया जाता है। 

नाटो की संरचना कैसी है ?


नाटो की संरचना में परिषद, उप परिषद, प्रतिरक्षा समिति, सैनिक समिति होती है। 

वारसा संधि क्या थी ?


1955 में मध्य और पूर्वी यूरोपीय देशों के द्वारा वारसा संधि की स्थापना की गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य नाटो देशों से सुरक्षा  मुकाबला करना था। 

नाटो में कौन-कौन से देश शामिल है? List of nato members 


नाटो में निम्नलिखित 30 देश शामिल इनकी लिस्ट इस प्रकार है। 

क्रम 

संख्या 

नाटो के सदस्य देश 

नाटो में शामिल होने का बर्ष

1

Belgium (बेल्जियम)

1949

2

Canada (कनाडा)

1949

3

Denmark (डेनमार्क)

1949

4

France (फ्रांस)

1949

5

Iceland (आइसलैंड)

1949

6

Italy (इटली)

1949

7

Luxembourg (लक्सेम्बर्ग)

1949

8

Netherlands (नीदरलैंड)

1949

9

Norway (नॉर्वे)

1949

10

Portugal (पुर्तगाल)

1949

11

United Kingdom (यूनाइटेड किंगडम)

1949

12

United States (यूनाइटेड स्टेट्स)

1949

13

Greece (ग्रीस)

1952

14

Turkey (तुर्की)

1952

15

Germany (जर्मनी)

1955

16

Spain (स्पेन)

1982

17

Czech Republic (चेक गणराज्य)

1999

18

Hungary (हंगरी )

1999

19

Poland (पोलैंड)

1999

20

Bulgaria (बुल्गारिया)

2004

21

Estonia (एस्टोनिया)

2004

22

Latvia (लातविया)

2004

23

Lithuania (लिथुआनिया)

2004

24

Romania (रोमानिया)

2004

25

Slovakia (स्लोवाकिया)

2004

26

Slovenia (स्लोवेनिया)

2004

27

Albania (अल्बानिया)

2009

28

Croatia (क्रोएशिया)

2009

29

Montenegro (मॉन्टेनीग्रो)

2017

30

North Macedonia (उत्तर मैसेडोनिया)

2020

नाटो के ऊपर आज का ये आर्टिकल आपको अच्छा लगा होगा। ये जानकारी आपको आगे काम आएगी। यदि आप भी नाटो के बिषय में जानकारी रखते है तो आप हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताएं। हिंदी में जानकारी के लिए मोरपंख.कॉम से जुड़े रहें। 
Previous Post Next Post